हरियाणा

Charkhi Dadri: कांग्रेस की आंतरिक कलह पर बोले सुनील सांगवान, बताया पुराना चलन

Admindelhi1
17 Jun 2025 2:53 PM IST
Charkhi Dadri: कांग्रेस की आंतरिक कलह पर बोले सुनील सांगवान, बताया पुराना चलन
x

चरखी दादरी: भाजपा के दादरी विधायक सुनील सांगवान ने जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला के हरियाणा में विधायक व मंत्रियों की नहीं चलने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर विधायक व मंत्रियों की नहीं चलती तो धरातल पर विकास कैसे आगे बढ़ रहा है। भाजपा ने विकास करवाया और हर व्यक्ति पर योजनाएं पहुंचाई तो तीसरी बार हरियाणा में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर रिकार्ड बनाया। आज पूरे हरियाणा में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर आ गई है, संगठन तक नहीं बना पाई और ना ही बनेगा।

विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को दादरी के मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन व सिविल अस्पताल में जिला स्तरीय ब्लैड बैंक का शुभारंभ किया। दादरी विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने संयुक्त रूप से दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए चिकिसत्सकों को दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने सीएमओ डा. जितेंद्र को सरकार की योजनाओं अनुरूप मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं उन्होंने अस्पताल में पेयजल सुचारू करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि दादरी के लोगों की वर्षों पुरानी अल्ट्रासाउंड व ब्लड बैंक की मांग को प्रदेश सरकार के माध्यम से पूरा कर दिया है।

कांग्रेस की गुटबाजी का पुराना इतिहास- सांगवान

मीडिया से बात करते हुए विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि जेजेपी का वजूद हरियाणा की जनता ने तय किया है और जनता ही किसी पार्टी बारे फैसला लेती है। अब साबित हो गया कि हरियाणा में लोग भाजपा को पसंद करते हैं और धरातल पर सही मायनों में विकास हो रहा है। यही कारण है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि कांग्रेस में जूतम-पजार व गुटबाजी पुराना इतिहास रहा है। ये आपस में लड़ते हैं और जनता को बरगलाते हैं। कहा कि कांग्रेस का हरियाणा में संगठन ही नहीं बनेगा क्योंकि कांग्रेस की आपस में ही लड़ाई सड़कों पर आ गई है।

Next Story