हरियाणा
Charkhi Dadri: दादरी के युवक की इंग्लैंड में हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Admindelhi1
28 Nov 2025 1:09 PM IST

x
चरखी दादरी: इंग्लैंड पढ़ने गए दादरी जिले के गांव जगरामबास निवासी युवक की बर्मिंघम शहर में यूनिवर्सिटी से लौटते समय सोमवार को हत्या कर दी गई। एक सप्ताह बाद शव को भारत लेकर आने की संभावना है।
मृतक केंद्रीय जीएसटी निरीक्षक पद से वीआरएस लेकर उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गया था। जगरामबास निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह का 27 वर्षीय बेटा विजय कुमार गत फरवरी से इंग्लैंड में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।
सोमवार को बर्मिंघम शहर की ब्रेस्टो यूनिवर्सिटी से लौटते समय उसने पांच भारतीय युवकों को गाड़ी में लिफ्ट दी थी, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। स्वजन ने बताया कि इंग्लैंड पुलिस ने दिल्ली के पारस, कुरुक्षेत्र के मग्गू सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। वीरवार को कोर्ट में आरोपितों की पेशी किया जाएगा।
Tagsचरखी दादरीदादरीयुवकइंग्लैंडहत्यापुलिसबड़ा खुलासाCharkhi DadriDadriyouthEnglandmurderpolicebig revelationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





