हरियाणा

मौसम का बदला मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में कई जगह हुई बारिश, प्रदेश में आज मानसून दे सकता है दस्तक

Renuka Sahu
30 Jun 2022 4:45 AM GMT
Change of weather mood, rain in many places in Haryana due to the effect of western disturbance, monsoon may knock in the state today
x

फाइल फोटो 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हरियाणा के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम से बारिश हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हरियाणा के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम से बारिश हुई। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में उमस वाली गर्मी का दौर जारी रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 30 जून से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पवनों का रुख बदल जाएगा और सम्पूर्ण इलाके पर पूर्वी नमी वाली हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो जाएगा। इसकी वजह मानसून गतिविधियों को रफ्तार पकड़ने की प्रबल संभावना है। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में राहत की झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बुधवार सुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आसमान साफ बना हुआ था। सम्पूर्ण इलाके पर पश्चिमी हवाओं का जोर बना हुआ था, जिसकी वजह से सुबह से ही हवाएं चल रही थी और उमस व पसीने वाली भीषण गर्मी अपने तीखे तेवरों से सम्पूर्ण इलाके पर आगाज किए हुए थी।
बुधवार सुबह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर आदि जिलों में तेज गति से हवाएं व बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। वहीं दोपहर को भिवानी के लोहारू, बहल, बाढड़ा, महेंद्रगढ़ सतनाली, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी व नारनौल, कोसली रेवाड़ी, गुरुग्राम में बादलों ने डेरा जमा लिया और 30-40 प्रति किलोमीटर की गति से हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इन जिलों में रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.0 से 45.1 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े
पंचकूला 10.0
रेवाड़ी 9.0
महेंद्रगढ़ 15.0
लोहारू भिवानी 10.0
Next Story