हरियाणा

Chandigarh: 8 विभागों में ढाई हजार पटवारियों को मिलेगी नियुक्ति

Admindelhi1
3 May 2026 7:08 PM IST
Chandigarh: 8 विभागों में ढाई हजार पटवारियों को मिलेगी नियुक्ति
x

चंडीगढ़: हरियाणा में ढाई हजार नए पटवारियों की तैनाती होगी। इससे आम जनता को भारी लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने नए चुने गए पटवारियों को नौकरी के लिए आठ विभागों का विकल्प दिया है। सभी नवचयनित पटवारी अपनी प्राथमिकता सरकार को भेजेंगे।

हरियाणा के रोहतक, झज्जर, सोनीपत इन जिलों में सबसे ज्यादा पटवारियों की कमी है। इस कारण से राजस्व-बहुल और शहरीकरण वाले इन क्षेत्रों में इंतकाल और पैमाइश के हजारों मामले लंबित हैं।

नवनियुक्त पटवारियों से राजस्व विभाग के अलावा कंसोलेटेडेशन ऑफ होल्डिंग्स डिपार्टमेंट, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वन विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग व लोक निर्माण विभाग में तैनाती का विकल्प पूछा गया है। नए पटवारियों की अगले हफ्ते नियुक्ति के ऑर्डर कर दिए जाएंगे।

भू अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि सबसे पहले खाली पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा 1500 पटवारियों के लिए राजस्व विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। बताया कि इन पटवारियों की सर्वाधिक स्वामित्व वाले क्षेत्र, लाल डोरा से संबंधित कार्यों के लिए तैनाती की जाएगी। करीब ढाई महीने में नए पटवार सर्कल भी बन जाएंगे।

Next Story