हरियाणा

चंडीगढ़: त्रिपुरा के गृहमंत्री राम प्रसाद पाॅल हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले

Admin Delhi 1
12 April 2022 1:08 PM GMT
चंडीगढ़: त्रिपुरा के गृहमंत्री राम प्रसाद पाॅल हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले
x

हरयाणा न्यूज़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मंगलवार को त्रिपुरा के गृहमंत्री राम प्रसाद पाॅल व उनकी पत्नी ने शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दत्तात्रेय ने उनका हालचाल जाना और त्रिपुरा प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने हरियाणा की विकास योजना, खानपान, रहन-सहन तथा जनता के विषय में जानकारी हासिल की। इस दौरान राज्यपाल ने त्रिपुरा के गृहमंत्री व उनकी पत्नी को शाल व भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की और उन्हें कुरुक्षेत्र दर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया।

त्रिपुरा के गृहमंत्री ने अपनी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश में अनानास, उससे बने उत्पाद और बांस के बनाए गए खाद्य पदार्थ की जानकारी दी।

Next Story