हरियाणा

Chandigarh: कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

Admindelhi1
9 Jun 2026 6:56 PM IST
Chandigarh: कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
x
कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट को लेकर अपडेट

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्तियों के लिए बहुत जल्द फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) का आयोजन किया जाएगा। पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए पीएमटी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से यह जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे हैं।

अधिकारियों का मानना है कि मौसम और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारण किया जा रहा है। सुबह और शाम दोनों समय अपेक्षाकृत कम तापमान रहने के कारण फिजिकल टेस्ट के आयोजन में सुविधा होगी।

हिम्मत संह के अनुसार पीएसटी के आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे गए हैं। भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि पीएसटी का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। इसके लिए दो विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं और अभ्यर्थियों से उनकी पसंद जानने के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी निम्न दो विकल्पों में से किसी एक के पक्ष में अपनी राय दे सकते हैं।

इसके लिए आयोग की ओर से मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट के दो विकल्प दिए गए हैं। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5 से सुबह 9 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट शाम 5 से रात 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों से निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से सुझाव भेजने को कहा है। प्राप्त सुझावों के आधार पर पीएसटी का अंतिम समय तय किया जा सकता है।

Next Story