हरियाणा

Chandigarh: 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, मौसम हुआ सर्द

Admindelhi1
20 Nov 2025 5:10 PM IST
Chandigarh: 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, मौसम हुआ सर्द
x

चंडीगढ़: हरियाणा में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में गिरावट का कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं का चलना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण के मैदानी इलाकों में और ठंड बढ़ रही है। वहीं आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध छाई हुई है।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान देखने को मिला। मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ सकत है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं हरियाणा के 11 शहरों में तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की भी संभावना है।

इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।

Next Story