हरियाणा

Chandigarh: बीकॉम में फेल होने पर छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

Admindelhi1
7 Nov 2025 6:02 PM IST
Chandigarh: बीकॉम में फेल होने पर छात्र ने उठाया खौफनाक कदम
x

चंडीगढ़: पंचकूला में बीकॉम अंतिम वर्ष में फेल होने पर एक छात्र ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्यवाही कर दी है।

पंचकूला के सुलतानपुर गांव निवासी बीकॉम स्टूडेंट नीतेश पिछले साल फाइनल ईयर परीक्षा के एक पेपर में फेल हो गया था। कंपार्टमेंट तोड़ने के लिए उसने अप्लाई किया। दोबारा परीक्षा हुई तो वह फिर से फेल हो गया। जिसके कारण वह मायूस होकर घर पर ही गुमशुम रहने लगा। डिप्रेशन में चले जाने के कारण परिवार ने उसका मनोरोग उपचार भी शुरू करवा दिया था। उसने घर पर अकेला होते ही फंदा लगा लिया।

मृतक के पिता राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा फेल होने के बाद से अकेला रहने लगा था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। वे बेटे को मोटिवेट करने का प्रयास भी करते रहते थे। लेकिन वह बार-बार फेल होने की बात ही कहता था। वे ड्यूटी पर गए हुए थे तो पीछे से उसने फंदा लगा लिया।

चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार के अनुसार छात्र ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Next Story