हरियाणा

Chandigarh: राज्य सरकार ने एंटी-टेरर टीम को दी हरी झंडी

Admindelhi1
17 Feb 2026 8:09 PM IST
Chandigarh: राज्य सरकार ने एंटी-टेरर टीम को दी हरी झंडी
x

चंडीगढ़: हरियाणा में बहुत जल्द आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया जाएगा। गृह विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीती रात स्वीकृति प्रदान कर दी है। गृह विभाग ने प्रस्तावित एटीएस के गठन को लेकर प्रस्ताव भी सार्वजनिक कर दिया है। सीएम की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से 2023 और 2024 में नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा एक समान अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी दस्ते तैयार करने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत 17 जनवरी 2025 को एक पत्र हरियाणा सरकार को भी भेजा गया था।

ड्राफ्ट योजना में प्रस्ताव में दिया गया है कि पंचकूला में मुख्यालय के साथ सीआईडी के अंतर्गत एक आतंकवाद-विरोधी दस्ता (एटीएस) सेंटर स्थापित किया जाए। एटीएस के उद्देश्य, संरचना और गठन गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए मॉडल के अनुसार तैयार किए गए हैं।

गुरुग्राम में एक अलग एटीएस पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। खास बात यह है कि एटीएस में शामिल होने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के लिए स्पेशल अलाउंस को बेसिक वेतन के तहत 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। एटीएस का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक करेंगे, जो सीआईडी चीफ के आदेश एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के समग्र पर्यवेक्षण के अधीन होंगे। एटीएस के भीतर कई विभाग बनाए जाएंगे।

Next Story