हरियाणा

Chandigarh: सफलता पर गर्व जतातीं श्रुति चौधरी ने साझा किया पोस्ट

Admindelhi1
12 Nov 2025 4:14 PM IST
Chandigarh: सफलता पर गर्व जतातीं श्रुति चौधरी ने साझा किया पोस्ट
x

चंडीगढ़: जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में हरियाणा ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित नेशनल वाटर अवॉर्ड्स 2024 में हरियाणा ने तीन श्रेणियों में 4 राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किए हैं। यह पुरस्कार 18 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

इस पर सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे राज्य हरियाणा के लिए यह अत्यंत गर्व और उपलब्धि की बात है कि उसे भारत सरकार और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय सीआर पाटिल जी द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में तीसरा पुरस्कार मिला है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूँ, जिनके नेतृत्व में HWRA का गठन हुआ और जिन्होंने हरियाणा में जल संरक्षण के लिए अथक प्रयास किया है। मैं माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को भी उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूँ और मेरे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती हूँ। जय हरियाणा।

Next Story