हरियाणा

चंडीगढ़: फरीदकोट से जारी हुआ राम रहीम का प्रोडक्शन वारंट, रोहतक जेल में बंद है राम रहीम

Admin Delhi 1
21 April 2022 2:24 PM IST
चंडीगढ़: फरीदकोट से जारी हुआ राम रहीम का प्रोडक्शन वारंट, रोहतक जेल में बंद है राम रहीम
x

हरयाणा न्यूज़: साध्वी यौन शोषण व पत्रकार हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब के फरीदकोट की अदालत ने राम रहीम का प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। दो मामलों में जारी किए गए वारंट को लेकर एसआईटी को पूछताछ के लिए चार मई तक का समय दिया गया है। इससे पहले भी राम रहीम के खिलाफ गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी होने की एफआईआर नंबर 63 में प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था। सुरक्षा कारणों के चलते राम रहीम की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एसआईटी ने बाबा से रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ की थी। गुरुवार को राम रहीम के खिलाफ साल 2015 में दर्ज हुए दो केसों में वारंट जारी हुआ है। इसमें पहला केस एफआईआर नंबर 117 का है। जिसमें विवादित पोस्टर लगाने का आरोप है। दूसरा केस एफआईआर नंबर 128 का है, जिसमें श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी हुई थी।

इन दोनों केसों में पुलिस ने बाबा राम रहीम को मास्टरमाइंड बनाया है। पंजाब में आप सरकार आने के बाद दोनों केसों में नामजद किया गया। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी।

Next Story