हरियाणा

Chandigarh: स्कूलों में अब प्रार्थना सभा बनेगी सूचना और जागरूकता का मंच

Admindelhi1
26 Jun 2025 8:58 PM IST
Chandigarh: स्कूलों में अब प्रार्थना सभा बनेगी सूचना और जागरूकता का मंच
x

चंडीगढ़: प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और सामान्य ज्ञान व सामयिकी घटनाओं की जानकारी रखने के लिए प्रार्थना सभा में समाचार पत्र पढ़ेंगे। इसको लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीष नागपाल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

बोर्ड सचिव ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के मुखियाओं को इस बारे में निर्देशित करने को कहा है। शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक विद्यार्थियों को समाचार पत्र पढ़कर पूरी कक्षा को सुनाना होगा।रोजाना अलग-अलग विद्यार्थी की ड्यूटी समाचार पत्र पढ़ने और प्रार्थना की तरह पूरी कक्षा को सुनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से निर्देशित शिक्षा अधिकारी समय-समय पर निजी शिक्षा अधिकारी प्रार्थना सभा में औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान परखेंगे।

शिक्षा बोर्ड ने शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय की है। शिक्षकों को विभिन्न समाचार पत्रों से विद्यार्थियों को ऐसी खबरें बतानी होंगी, जो विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान को बढ़ाएं। उसी आधार पर विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में अखबार पढ़ेंगे व सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के समाचार पत्र पढ़ने के साथ उनके सामान्य ज्ञान की क्षमता परखेंगे।

Next Story