हरियाणा

Chandigarh: प्रवीण अत्रे को हरियाणा भाजपा की अहम जिम्मेदारी, बने मीडिया संपर्क प्रमुख

Admindelhi1
9 Sept 2026 11:08 AM IST
Chandigarh: प्रवीण अत्रे को हरियाणा भाजपा की अहम जिम्मेदारी, बने मीडिया संपर्क प्रमुख
x
हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, प्रवीण अत्रे को जिम्मेदारी

चंडीगढ़: हरियाणा भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रवीण अत्रे को प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अत्रे इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

प्रवीण अत्रे को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दोनों का ही बेहद करीबी माना जाता है। चंडीगढ़ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के अधीन मीडिया सचिव का पद पहली बार 2025 में सृजित किया गया, जिस पर प्रवीण अत्रे की नियुक्ति हुई। इससे पहले मनोहर सरकार (पार्ट-2) और नायब सरकार (पार्ट-1) के दौरान विशेष पद पर भी अत्रे ने ही कमान संभाली थी।

नायब सैनी सरकार (पार्ट-1) के दौरान हुए लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रवीण अत्रे ने मीडिया प्रबंधन की मुख्य कमान संभाली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने से लेकर डिबेट्स में गेस्ट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई।

Next Story