हरियाणा

Chandigarh: पुलिस ने 9.99 करोड़ की नकली करेंसी जब्त की

Admindelhi1
15 Nov 2025 1:35 PM IST
Chandigarh: पुलिस ने 9.99 करोड़ की नकली करेंसी जब्त की
x

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने डेराबस्सी से 2 व्यक्तियों को 9.99 करोड़ रुपए की नकली और पुरानी करंसी सहित गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय नकली करंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन निवासी भारत नगर कुरुक्षेत्र और गुरदीप निवासी गुरदेव नगर कुरुक्षेत्र हुई है।

इस बरामदगी में 11 लाख 5 हजार रुपए की असली पुरानी करंसी और 9.88 करोड़ रुपए की नकली करंसी शामिल है। पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी धोखाधड़ी करने के लिए एक चालाक तरीका अपनाते थे जिसमें नकली नोटों के बंडलों के ऊपर असली नोट रखकर अंदर नकली नोट छिपा देते थे। आरोपी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई धोखाधड़ी और जाली करंसी के मामलों में शामिल रहे हैं।

एस.एस.पी. हरमनदीप हंस ने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। वे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है। इस संबंध में थाना डेराबस्सी में केस दर्ज किया गया है।

Next Story