हरियाणा

Chandigarh: पीसीएस अधिकारी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, महिला पीसीएस गिरफ्तार

Admindelhi1
16 May 2026 2:09 PM IST
Chandigarh: पीसीएस अधिकारी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, महिला पीसीएस गिरफ्तार
x
"महिला अधिकारी की गिरफ्तारी से प्रशासन में हड़कंप"

चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर की एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार सुबह उनके तरनतारन जिला स्थित आवास पर छापा मारकर गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार अनुप्रीत कौर रंधावा के खिलाफ कुल 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था। उस समय अनुप्रीत तरनतारन के पट्टी में तैनात थीं। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के वक्त सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की एसडीएम डॉ.अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीन नहीं थी।

पट्टी के पूर्व एसडीएम नवराज सिंह बराड़ ने तत्कालीन उपायुक्त को 5 सितंबर 2018 को इस गबन के संबंध में शिकायत दी थी। आरोप था कि 9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 बीच जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार की ओर से जारी 1 करोड़ 63 लाख की राशि 5 अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई। जांच के आधार पर 5 सितंबर 2019 को थाना सिटी पट्टी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद सरकार ने विभागीय जांच के आदेश जारी किए। जिसके आधार पर अनुप्रीत कौर को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। अब अनुप्रीत कौर को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Next Story