हरियाणा

Chandigarh: दंपती से मारपीट मामले में एसएचओ को थमाया नोटिस

Admindelhi1
30 Dec 2024 2:27 PM IST
Chandigarh: दंपती से मारपीट मामले में एसएचओ को थमाया नोटिस
x
एएसआई का तबादला, तथ्य छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप साबित

चंडीगढ़: सैक्टर-34 में इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले दंपती से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। तथ्य छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई जोगिंदर का आईआरबी तबादला कर दिया गया। जबकि चौकी में तैनात सिपाही कुलदीप को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इसके अलावा एसएचओ सतिंदर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह था मामला : सेक्टर-34 में 25 दिसंबर को इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले गगनदीप शर्मा और उनके पति के साथ आरोपी लवप्रीत मान ने मारपीट की थी। आरोप था कि लवप्रीत ने गगनदीप का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की और पिस्टल दिखाकर धमकाया। तब गगनदीप मदद के लिए पास के पुलिस चौकी गई थीं। वहां मौजूद सिपाही कुलदीप ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लौटने पर लवप्रीत ने दोबारा से गगनदीप पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस मामले में एसएचओ सतिंदर ने डीएसपी जसविंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी नहीं दी। उन्होंने केवल मारपीट और छेड़छाड़ की बात बताई, जबकि पिस्टल दिखाने की घटना छिपाई। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई।

Next Story