हरियाणा
Chandigarh: कुरुक्षेत्र-चंडीगढ़ मार्ग पर मंत्री पंवार का काफिला रुका
Admindelhi1
21 Nov 2025 2:39 PM IST

x
चंडीगढ़: विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। मंत्री पंवार वीरवार को दोपहर बाद कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आ रहे थे।
जब उनका काफिला पंजाब के डेराबस्सी के पास पहुंचा तो सड़क पर लावारिस पशु से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार के पीछे चल रहे मंत्री ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों को तुरंत इलाज के निर्देश दिए।
Tagsचंडीगढ़कुरुक्षेत्र-चंडीगढ़मार्गमंत्री पंवारकाफिलारुकाChandigarhKurukshetra-Chandigarh routeMinister Panwar's convoy stoppedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





