हरियाणा
Chandigarh: न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सर्दी का सितम भी जारी
Tara Tandi
10 Jan 2025 3:50 PM IST

x
Chandigarh चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृशय़ता काफी घट गई। दोनों राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। पंजाब का फाजिल्का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) के अनुसार, घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृशय़ता शून्य रही। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में भी कोहरा छाया रहा।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में यह 5.4 डिग्री, पठानकोट में 4.2 डिग्री, बठिंडा, में 5.4 डिग्री और फरीदकोट तथा गुरदासपुर जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, हिसार में चार डिग्री, करनाल तथा सिरसा में पांच डिग्री और रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
TagsChandigarh न्यूनतम तापमान2.4 डिग्री सेल्सियस दर्जसर्दी जारीChandigarh minimum temperature recorded at 2.4 degrees Celsiuscold continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





