हरियाणा
Chandigarh: मौसम विभाग ने 7 जिलों में दी बारिश की चेतावनी
Admindelhi1
17 July 2025 2:50 PM IST

x
हिसार: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हालांकि, बारिश की संभावना पूरे प्रदेश में बनी हुई है। विभाग ने सभी जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टागंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना है।
Tagsचंडीगढ़हिसारमौसम विभाग7 जिलोंबारिशचेतावनीChandigarhHisarMeteorological Department7 districtsrainwarningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





