हरियाणा

Chandigarh: महिला आयोग के गठन में बड़ा बदलाव, सात गैर सरकारी सदस्य होंगे

Admindelhi1
23 Jun 2026 11:34 AM IST
Chandigarh: महिला आयोग के गठन में बड़ा बदलाव, सात गैर सरकारी सदस्य होंगे
x
सरकार ने महिला आयोग की सदस्य संख्या बढ़ाने का फैसला किया

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य महिला आयोग में नामजद होने वाली गैर सरकारी महिला सदस्यों की संख्या को पांच से बढ़ाकर सात कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद आज शाम चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में हरियाएणा राज्य महिला आयोग संशोधन 2026 को मंजूरी दी गई है। आयोग में पिछले कुछ समय के दौरान आने वाली शिकायतों में वृद्धि हुई है। आयोग का कार्यभार बढ़ा है। महिलाओं को त्वरित रूप से मिल सके तथा आयोग की संस्थागत मजबूती के उद्देश्य से यहां गैर सरकारी सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

अभी तक आयोग में सदस्यों की संख्या पांच होती थी लेकिन भविष्य में यहां सात सदस्य नामजद किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक विवाद के बाद महिला आयोग का पुनर्गठन किया है।

Next Story