हरियाणा

Chandigarh: खेल नीति में बदलाव पर कराटे एसोसिएशन ने जताई खुशी

Admindelhi1
27 Jun 2026 4:07 PM IST
Chandigarh: खेल नीति में बदलाव पर कराटे एसोसिएशन ने जताई खुशी
x
खेल संगठनों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

चंडीगढ़: हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार द्वारा स्पोर्ट्स ग्रेडेशन नीति में किए गए बदलाव का स्वागत करते हुए कहा है कि इस निर्णय से भविष्य में लाखों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। एसोसिएशन का मानना है कि आने वाले वर्षों तक इस पहल के लिए हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन को याद किया जाएगा।

हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक पवन खरखौदा तथा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.नरेश मग्गू तथा योगेश कालरा ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम तथा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र सिंह मीनू बेनीवाल के प्रयासों से आज खिलाडिय़ों के लिए सरकारी नौकरियों में एक और रास्ता खुल गया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य और खेलों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ.मग्गू ने कहा कि कराटे एसोसिएशन की तरफ से बहुत जल्द ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र सिंह मीनू बेनीवाल से मुलाकात करके हरियाणा के खिलाडिय़ों की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।

Next Story