हरियाणा

Chandigarh: अवैध शराब बरामद

Ratna Netam
27 Sept 2024 4:12 PM IST
Chandigarh: अवैध शराब बरामद
x
Chandigarh,चंडीगढ़: आबकारी विभाग Excise Department और पुलिस ने खरड़ के लांडरां रोड स्थित मिक्की रेस्टोरेंट पर छापा मारकर 105 बोतल बीयर और 37 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब रेस्टोरेंट के बाहर लगे जेनरेटर में छिपाकर रखी गई थी। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर विकास भटेजा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में अवैध शराब रखी हुई है, जिसे रात में ग्राहकों को बेचा जाता है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया और शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट का मालिक मौके से फरार हो गया।
Next Story