हरियाणा

Chandigarh: अधिकारी अगर नहीं उठाएंगे पंच-सरपंचों के फोन, तो होगी कार्रवाई: हरियाणा मंत्री

Admindelhi1
26 July 2025 4:35 PM IST
Chandigarh: अधिकारी अगर नहीं उठाएंगे पंच-सरपंचों के फोन, तो होगी कार्रवाई: हरियाणा मंत्री
x

चंडीगढ़: प्रदेश में पंच-सरपंचों का फोन न उठाना अधिकारियों को अब भारी पड़ेगा। अब अधिकारियों ने अगर पंच-सरपंच और वार्ड पार्षद का भी फोन नहीं उठाया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। PWD और पब्लिक हेल्थ मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि जनप्रतिनिधियों का फोन उठाकर उनकी बात को पूरी तरह सुना जाए। इसमें चाहे कोई सांसद-विधायक हो या फिर गांव का पंच-सरपंच। अगर लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्होंने सभी SDO, XEN से लेकर JE तक निर्देश हैं कि ये जनप्रतिनिधि आम जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए उनका फोन उठाए जाए। अगर इस मामले में किसी की शिकायत आई तो फिर कार्यवाही की जाएगी। मंत्री ने PWD और पब्लिक हेल्थ विभागों के अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे अपने व्यवहार को भी ठीक रखें। जनप्रतिनिधि हो या आम आदमी, सभी से अच्छे से बातचीत की जाए।

Next Story