हरियाणा

Chandigarh: स्वास्थ्य मंत्री ने किया पंचकूला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

Admindelhi1
12 March 2026 1:52 AM IST
Chandigarh: स्वास्थ्य मंत्री ने किया पंचकूला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
x

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को पंचकूला के सेक्टर छह स्थित सरकारी अस्पताल में औचक निरीक्षण करते हुए यहां की अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान में सबसे पहले इमरजेंसी और लेबर रूम देखा और लेबर रूम एरिया में उनके पहुंचने के बाद सफाई व्यवस्था शुरू होते देख भडक़ गई। मंत्री ने लेबर रूम एरिया में बिना मास्क और शूज पर बिना कवर डालें स्टाफ और दूसरे लोगों को घूमते देखा, तो नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत सभी को मास्क और शूज पर कवर डालने के निर्देश दिए।

मंत्री ने दवा की प्रॉब्लम की जांच के लिए अपने स्टाफ की ड्यूटी लगाई अपने स्टाफ के सदस्यों को अलग-अलग काउंटर पर जाकर दवा की स्थिति पता करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ट्रेनिंग के लिए आई नर्सिंग स्टूडेंट और मरीजों से भी बातचीत की।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की इमरजेंसी, लेबर रूम, एनआईसीयू वार्ड, ओपीडी, आईसीयू, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक विभाग सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवाइयों और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपने स्टाफ को अलग-अलग काउंटरों पर भेजकर दवाओं की उपलब्धता की जांच करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल की सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने पाया कि अस्पताल में करीब 16 से 17 सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद उनके कार्यस्थल और ड्यूटी का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों द्वारा अस्पताल से बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायत भी स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाई गई । इस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन डॉक्टरों को तलब किया और अस्पताल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि मरीजों को उपलब्ध दवाइयां अस्पताल से ही प्रदान की जाएं।

Next Story