हरियाणा

Chandigarh: रिटायरमेंट के बाद कार्यरत कर्मियों पर सरकार का बड़ा फैसला

Admindelhi1
13 Jun 2026 11:56 AM IST
Chandigarh: रिटायरमेंट के बाद कार्यरत कर्मियों पर सरकार का बड़ा फैसला
x
रिटायर्ड कर्मचारियों की नौकरी पर लगेगा ब्रेक, सरकार का निर्णय

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नियुक्त किए गए तथा संविदा आधार पर कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के कार्यालय ने हरियाणा सिविल सचिवालय के सभी विभागों को पत्र जारी कर 15 जून तक समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवाओं से अलग किया गया है, उनमें सज्जन सिंह, विपिन कुमार, हरीश चंद्र, हरेंद्रपाल, तरसेम सिंह और मुन्नी लाल सैनी शामिल हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय ने हरियाणा सचिवालय में कार्यरत सभी श्रेणियों (ए, बी, सी और डी) के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्त किया गया है या जो संविदा आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी विभिन्न विभागों से एकत्र कर मुख्य सचिव कार्यालय की स्थापना-2 शाखा को भेजनी होगी।

रिटायरमेंट के बाद काम कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या सेक्टर 17 स्थित मिनी सचिवालय में भी कम नहीं है।

मुख्य सचिव कार्यालय के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में यह विवरण तैयार किया जा रहा है। सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों, विशेष सचिवों, संयुक्त सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड निर्धारित समय सीमा तक उपलब्ध कराएं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार इस कवायद को सचिवालय और विभिन्न विभागों में सेवानिवृत्ति के बाद दी गई नियुक्तियों की व्यापक समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

Next Story