हरियाणा

Chandigarh: लापरवाही पर 3 DC पर गिरी सरकार की गाज

Admindelhi1
13 Nov 2025 5:47 PM IST
Chandigarh: लापरवाही पर 3 DC पर गिरी सरकार की गाज
x

चंडीगढ़: हरियाणा में वायु प्रदूषण ने विकराल रूप लिया है। बुधवार को हरियाणा का जींद और दिल्ली देश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किए गए। इन शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 दर्ज किया गया है। बुधवार को 29 स्थानों पर आग जलाने के मामले चिह्नित किए गए हैं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पराला मामाले बदन आजाद फतेहाबाद और हिसार के उपायुक्तों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 17 नवंबर तक जवाब मांगा है। पराली की घटनाओं को रोकने में नाकाम सिरसा के 2 अधिकारियों को निलंबित और 3 को कारण बताओ नोटिस थमाए गए हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे रहा। इसके साथ ही नारनौल में शीतलहर की स्थिति रही। इसके अलावा हिसार, सिरसा, गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत व करनाल में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

Next Story