हरियाणा

Chandigarh: बंबीहा गैंग के चार सदस्य पुलिस हिरासत में

Admindelhi1
25 Aug 2025 2:58 PM IST
Chandigarh: बंबीहा गैंग के चार सदस्य पुलिस हिरासत में
x

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने दविंदर बंबीहा गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि बरनाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ती, गुरप्रीत उर्फ ​​गुरी, सरम सिंह उर्फ ​​रिंकू और दीपक सिंह के रूप में हुई है। इन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया जब ये एक बड़ी डकैती की साजिश रच रहे थे। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए जब नाकाबंदी की गई तो इन्होंने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक जिगाना पिस्तौल, तीन अन्य पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार सतनाम सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 22 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। सरम सिंह और दीपक सिंह नशीले पदार्थों के व्यापार से भी जुड़े हैं। सभी से पूछताछ जारी है।

Next Story