हरियाणा

Chandigarh: धमाकों के पीछे विदेशी साजिश का शक, डीजीपी का बयान

Admindelhi1
7 May 2026 11:35 AM IST
Chandigarh: धमाकों के पीछे विदेशी साजिश का शक, डीजीपी का बयान
x
"डीजीपी ने धमाकों में ISI संलिप्तता की आशंका जताई"

चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर व अमृतसर में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी कट्टरपंथी संगठन खालिस्तान लिबे्रशन आर्मी ने ली है। वहीं पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को दोनों स्थानों का दौरा करके जांच का रिव्यू किया। मंगलवार की रात जालंधर स्थित बीएसएफ कैंप तथा अमृतसर में सेना के कंटोनमेंट कैंट के बाहर धमाके हुए थे। बुधवार को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने घटनास्थन का दौरा करने के बाद बताया कि ये दोनों आईईडी ब्लास्ट हो सकते हैं। यह संभावना है कि इन्हें टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया है। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। धमाके की टाइमिंग को लेकर उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से कराए गए हैं।

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के पंजाब इलेक्शन की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। धमाके के बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपना जालंधर दौरा टाल दिया।

भाजपा पर आरोपों को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि अपनी गलतियों को छिपाने के बाद पंजाब वासियों को गुमराह न करें। पंजाब में आज कानून-व्यवस्था बुरी तरह से चौपट हो चुकी है। दस दिन में तीन धमाकों से पंजाब की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

Next Story