हरियाणा

चंडीगढ़: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया की यमुनानगर से यूपी को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य जारी

Admin Delhi 1
22 March 2022 2:43 PM GMT
चंडीगढ़: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया की यमुनानगर से यूपी को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य जारी
x

सिटी न्यूज़ स्पेशल: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि यमुनानगर जिला के गांव गुमथला के पास उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल और उसके रास्ते के लिए जमीन को ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया है। यह जानकारी डिप्टी सीएम ने आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। इसके अलावा, गाइड बांध बनाने के लिए भी ई-भूमि के माध्यम से जमीन की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।

Next Story