हरियाणा

Chandigarh: HTET 2026 शेड्यूल का पूरा विवरण

Admindelhi1
25 Dec 2025 4:46 PM IST
Chandigarh: HTET 2026 शेड्यूल का पूरा विवरण
x

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट के लिए बुधवार से आवेदन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि इस बार आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सिर्फ दस दिन ही दिए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी है। आवेदन के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है। आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार और पांच जनवरी का समय दिया गया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2026 में दो बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित कराएगा, जिसका शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया गया है। बोर्ड 17 और 18 जनवरी को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का संभावित शेड्यूल तय किया है। इसके बाद नवंबर में फिर एचटेट ली जाएगी। अब जनवरी 2026 में होने वाला एचटेट 2025 का होगा। नवंबर में 2026 एचटेट की परीक्षा ली जाएगी।

ये रहेगा फीस का शेड्यूल

श्रेणी लेवल एक लेवल दो लेवल तीन:

एससी व पीएच ( दिव्यांग) 500 900 1200

सभी आवेदकों के लिए 1000 1800 2400

राज्य से बाहर के आवेदकों के लिए 1000 1800 2400

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं। एचटेट परीक्षा देने वाले आवेदक 24 दिसंबर से चार जनवरी तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

Next Story