हरियाणा

Chandigarh: नए साल पर ठंड और बारिश की संभावना

Admindelhi1
25 Dec 2025 4:38 PM IST
Chandigarh: नए साल पर ठंड और बारिश की संभावना
x

चंडीगढ़: हरियाणा में फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है ओर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने ठंड का 10 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी कोहरा कम होने और सूखी ठंड बढ़ने का आसार है।

इन जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत के अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूहं में यलो अलर्ट है। बुधवार को पलवल में सबसे अधिक और नारनौल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

जानें कब बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। नए साल 2026 के पहले सप्ताह में बारिश की सम्भावना जताई जा रहा है।

Next Story