हरियाणा

Chandigarh: सीएम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Admindelhi1
20 Jun 2025 1:33 PM IST
Chandigarh: सीएम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी को अर्पित की श्रद्धांजलि
x
"परिजनों से व्यक्त की संवेदना"

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को गुजरात के गांधी नगर पहुंचकर पूर्व सीएम विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सात्वना दी और शोक प्रकट किया। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा ऐयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें श्री रूपाणी भी सवार थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम विजय रूपाणी का जीवन सादगी भरा रहा है। वे पंजाब के प्रभारी थे और उनसे अक्सर बातचीत होती रहती थी। श्री रूपाणी ने एक छोटे से कार्यकर्ता से बड़े पद तक का सफर तय किया है।

सीएम सैनी ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने विमान दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम विजय रूपाणी का हमारे बीच से ऐसे चले जाना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायी है। बड़ौली ने कहा कि स्व. रूपाणी जी के असामयिक निधन की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि स्व. विजय रूपाणी का जीवन सादगीपूर्ण रहा है। रूपाणी ने गुजरात समेत पूरे भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के वृक्ष को सिंचित करने में अहम भूमिका निभाई जो सदैव याद रखी जाएगी।

Next Story