हरियाणा
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा: राज्य के विधायकों को मिलेगा ड्राइवर अलाउंस
Admin Delhi 1
22 March 2022 8:02 PM IST

x
हरयाणा न्यूज़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि विधायकों को अब 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मिलने वाले ट्रैवलिंग अलाउंस के अतिरिक्त 20,000 रुपये का ड्राइवर अलाउंस भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा मंगलवार को बजट सत्र के दौरान सदन में की। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रावधान के अनुसार एक विधायक द्वारा ऐसे स्थान जो रेल से नहीं जुड़े हैं के बीच सडक़ मार्ग द्वारा की गई यात्रा के लिए 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से ट्रैवलिंग अलाउंस मिलता है। अब इसमें एक और प्रावधान किया गया है। अब विधायकों द्वारा सड़क मार्ग से ऐसे स्थानों, जो रेल से नहीं जुड़े द्वारा के बीच यात्रा के लिए 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से ट्रैवलिंग अलाउंस के अलावा, 20,000 रुपये का ड्राइवर अलाउंस भी मिलेगा।
Next Story





