हरियाणा
Chandigarh: आईएएस अधिकारी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मंजूर
Admindelhi1
9 May 2026 10:15 AM IST

x
"केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए प्रशांत पंवार"
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी प्रशांत पंवार की सेवाएं केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं। 2015 बैच के पंवार को केन्द्रीय कोयला मंत्रालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रशांत पंवार वर्तमान में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे राज्य सरकार में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) के विशेष सचिव का दायित्व भी संभाल रहे थे।
Tagsचंडीगढ़आईएएसअधिकारीकेंद्रीयप्रतिनियुक्तिमंजूरकेंद्र सरकारप्रशांत पंवारChandigarhIASofficercentraldeputationapprovedcentral governmentPrashant Panwarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





