हरियाणा

Chandigarh: हर बच्चे की सही पहचान के लिए अभियान शुरू

Admindelhi1
27 Dec 2025 8:45 AM IST
Chandigarh: हर बच्चे की सही पहचान के लिए अभियान शुरू
x

चंडीगढ़: हरियाणा में शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहले 1 से 19 जनवरी 2026 तक पूरे प्रदेश में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान के लिए विशेष सर्वे कराने जा रही है। यह अभियान शिक्षा का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत चलाया जा रहा है। इसमें 6 से 14 वर्ष और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की पहचान की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार सर्वे के बाद कोई बच्चा छूटता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी या स्कूल मुखिया की होगी। इस अभियान में विशेष रूप से अनुसूचित जाति-जनजाति, प्रवासी परिवारों, सड़क पर रहने वाले बच्चों, भिखारियों, अनाथ, घुमंतू और विमुक्त जनजातियों पर ध्यान दिया जाएगा।

चार स्तरों पर होगा सर्वे : यह सर्वे चार चरणों में होगा। पहले चरण में 1 से 9 जनवरी तक स्कूल स्तर पर घर-घर जाकर बच्चों की पहचान करेंगे। दूसरे चरण में 12-13 जनवरी को क्लस्टर स्तर पर आंकड़ों का संकलन होगा। तीसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर और अंतिम चरण में जिलास्तर पर डाटा संकलन होगा।

Next Story