हरियाणा

Chandigarh: कैबिनेट मंत्री का साइकिल से कार्यालय पहुंचना चर्चा में

Admindelhi1
15 May 2026 9:56 AM IST
Chandigarh: कैबिनेट मंत्री का साइकिल से कार्यालय पहुंचना चर्चा में
x
साइकिल से कार्यालय पहुंचकर मंत्री ने दिया संदेश

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक स्थिति के मद्देनजर ईंधन बचत को लेकर की गई अपील का असर अब भाजपा नेताओं की कार्यशैली में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल में निकाय चुनाव सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा साइकिल चलाते हुए पहुंचे और ईंधन बचत के बहाने फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गुरुवार काे पंचकमल में निकाय चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन पर सरकार और भाजपा संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भाजपा मेयर, नगर परिषद चेयरपर्सन, नगर पालिका चेयरमैन व प्रभारी नेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ सांपला को फतेह कर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर पालिका सांपला चुनाव के प्रभारी व सहकारिता मंत्री डाॅ.अरविंद शर्मा साइकिल पर सवार होकर पहुंचना चर्चा का विषय रहा। सांपला में पहली बार कमल का फूल खिलाने वाले प्रवीण कोच भी उनके साथ साइकिल चलाते हुए आए। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी कोई बात कहते हैं, वो देशहित में होती है। हर नागरिक जिम्मेदारी के साथ उनके कहे का अनुसरण करता है। आज उन्होंने ईंधन बचत समेत सात आह्वान देशवासियों से किए हैं, जिसे राजनीतिक, प्रशासनिक ही नहीं, आमजन भी गंभीरता से अपना रहा है।

Next Story