हरियाणा

Chandigarh: गर्मी की छुट्टियों में स्कूलों का होगा सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य

Admindelhi1
4 Jun 2026 10:35 AM IST
Chandigarh: गर्मी की छुट्टियों में स्कूलों का होगा सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य
x

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गर्मी की छुट्टियों का उपयोग सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का फैसला किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सरकारी हाई स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मरम्मत, रखरखाव और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े छोटे कार्य अवकाश अवधि के दौरान प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।

राज्य सरकार का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जारी आदेशों के अनुसार, जिन स्कूलों में मरम्मत, रखरखाव, नए कार्यों या अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां इन कार्यों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को नए सत्र की शुरुआत बेहतर वातावरण में मिल सके।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक लाख रुपये तक की लागत वाले छोटे मरम्मत एवं सुविधा संबंधी कार्य उपलब्ध समेकित बाल कल्याण निधि से करवाए जा सकते हैं। जहां धनराशि उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित अधिकारियों को सत्यापित अनुमान तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि मुख्यालय स्तर से नियुक्त अधिकारी गर्मी की छुट्टियों के दौरान विभिन्न जिलों के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, मरम्मत कार्यों और रखरखाव की स्थिति की जांच की जाएगी।

Next Story