हरियाणा
Chandigarh: बार काउंसिल ने चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की घोषणा की
Admindelhi1
27 Dec 2025 5:45 PM IST

x
"चुनावी प्रक्रिया को लेकर बार काउंसिल ने जारी किए दिशा-निर्देश"
चंडीगढ़: हरियाणा में पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव मार्च 2026 में करवाए जाएंगे। चंडीगढ़ में मतदान 17 मार्च व हरियाणा के जिलों में चुनाव 18 मार्च को संपन्न होंगे। चुनाव की तैयारियों को लेकर न्याय प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डॉ. मिश्रा ने राज्यभर में चुनावों के सुचारु संचालन के लिए सभी उपायुक्तों को आवश्यक प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बार काउंसिल के रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान प्रक्रिया की निगरानी एवं संचालन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की तैनाती करने को कहा है। इसके लिए सभी उपायुक्तों को समयबद्ध तैनाती और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। बार काउंसिल के चुनाव हर पांच वर्ष में होते हैं।
Tagsचंडीगढ़बार काउंसिलचुनाव संबंधीदिशा-निर्देशोंघोषणाChandigarhBar Councilelection relatedguidelinesannouncementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





