हरियाणा
Chandigarh: अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप, 24 लोग प्रभावित
Admindelhi1
26 Aug 2025 1:47 PM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर में सोमवार शाम एक फैक्टरी से अमोनिया गैस लीक होने के कारण करीब 24 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस को नियंत्रित करने के लिए मशीनें लगाई हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा लिया है।
पुलिस के अनुसार मेट्रो मिल्क प्रोडक्टस कंपनी में ये गैस लीक हुई है। तकरीबन 4 बजे पता चला कि गैस लीक हुई है। फैक्टरी में तकरीबन 40 लोग थे जिन्हें पीछे की साइड से बाहर निकाला गया। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गैस लीक के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
फायर ब्रिगेड एवं प्रशासन की टीमें अंदर पहुंच चुकी हैं और वे लगातार काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल सभी को बाहर निकाल लिया गया है। गैस की वजह से कुछ रिहायशी इलाकों के लोग भी प्रभावित हुए।
Tagsचंडीगढ़अमोनिया गैस लीकहड़कंप24 लोगप्रभावितChandigarhammonia gas leakpanic24 peopleaffectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





