हरियाणा

Chandigarh: अंबाला के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का हुआ नामकरण, आचार्य रघुवीर को सम्मान

Admindelhi1
27 July 2026 3:07 PM IST
Chandigarh: अंबाला के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का हुआ नामकरण, आचार्य रघुवीर को सम्मान
x
अंबाला के सरकारी कॉलेज का नाम बदला, आचार्य रघुवीर के नाम पर मिली नई पहचान

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश के महान शिक्षाविदों एवं राष्ट्र निर्माण के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम बदलकर आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अंबाला छावनी किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए वर्तमान नीति में आवश्यक छूट देने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने साेमवार काे जारी जानकारी में कहा कि आचार्य रघुवीर एक प्रख्यात शिक्षाविद, भाषाविद, संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के महान विद्वान तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण किए जाने से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, विद्वता और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिलेगी।

महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को देश के महान महापुरुषों और उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Next Story