हरियाणा

Chandigarh: राज्य सूचना आयुक्त पद पर अजय सूरा की नियुक्ति

Admindelhi1
25 April 2026 11:06 AM IST
Chandigarh: राज्य सूचना आयुक्त पद पर अजय सूरा की नियुक्ति
x

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिलचंडीगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अजय सूरा को उनकी नई भूमिका और जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य सूचना आयुक्त टी वी एस एन प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी आई डी सौरभ सिंह, राज्यपाल के सचिव विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी, राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, राज्यपाल के ए डी सी स्क्वाड्रन लीडर पी.भरत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

Next Story