हरियाणा

Chandigarh: समितियों के अध्यक्षों में फेरबदल से प्रशासन में हलचल

Admindelhi1
16 May 2026 9:04 AM IST
Chandigarh: समितियों के अध्यक्षों में फेरबदल से प्रशासन में हलचल
x
जिला कष्ट निवारण समितियों का पुनर्गठन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जिला कष्ट निवारण समितियों के अध्यक्षों में बड़ा फेरबदल किया है। सभी मंत्रियों के जिलों में बदलाव किया गया है। यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरमैनों की नई सूची जारी कर दी गई है।

नई सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी अब गुरुग्राम के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौटाला के गृहक्षेत्र सिरसा में भी फरियाद सुनेंगे। जबकि, ऊर्जा मंत्री अनिल विज से सिरसा और कैथल जिला वापस लेकर, केवल यमुनानगर जिले का ही जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही, नए जिले हांसी की समस्याओं के निवारण के लिए उद्योग मंत्री राव नरेंद्र सिंह को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार अब हिसार व रोहतक की बजाय पंचकूला और कुरुक्षेत्र में जनसमस्याएं सुनेंगे। उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह को नूंह और फरीदाबाद से हटाकर रेवाड़ी और हांसी जिले का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भिवानी और जींद की बजाय पलवल और सोनीपत में जन समस्याओं का निवारण करेंगे। राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल को रेवाड़ी और पंचकूला से हटाकर नूंह और महेंद्रगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा महेंद्रगढ़ की बजाय हिसार और चरखी-दादरी को संभालेंगे।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के जिलों में भी बदलाव किया गया है, अब वे चरखी-दादरी और झज्जर की बजाय करनाल व कैथल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा अंबाला और करनाल की बजाय पानीपत और झज्जर तथा सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी पानीपत और यमुनानगर की जगह अंबाला और फतेहाबाद में जनसमस्याओं का निवारण करेंगे। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को फतेहाबाद से हटाकर रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को पलवल से हटाकर फरीदाबाद, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर को कुरुक्षेत्र से हटाकर भिवानी और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को सोनीपत से हटाकर जींद का जिला कष्ट निवारण समिति चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Next Story