हरियाणा

Chandigarh: झज्जर में पूर्व सैनिक ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर की आत्महत्या

Admindelhi1
12 Aug 2026 3:23 PM IST
Chandigarh: झज्जर में पूर्व सैनिक ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर की आत्महत्या
x
झज्जर में पूर्व सैनिक की मौत, खुद को गोली मारने की सूचना

चंडीगढ़: हरियाणा के झज्जर में बुधवार की सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र करीब 72 साल थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चमनपुरा गांव निवासी पूर्व सैनिक ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मप्रकाश ने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। मृतक ब्रह्मप्रकाश सेना से रिटायर पूर्व सैनिक थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं। पुलिस विभाग से भी सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव में रह रहे थे। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उनकी किसी से कोई बातचीत या विवाद तो नहीं हुआ था।

Next Story