हरियाणा

Chandigarh: लुधियाना में डबल मौत से सनसनी, पूर्व सैनिक ने बेटे की जान ली

Admindelhi1
11 May 2026 1:44 PM IST
Chandigarh: लुधियाना में डबल मौत से सनसनी, पूर्व सैनिक ने बेटे की जान ली
x

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना स्थित न्यू अग्र नगर इलाके में रविवार रात एक पूर्व सैनिक ने घरेलू विवाद के चलते अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सुरिंदर सिंह और उनके बेटे गुरशरण सिंह उर्फ गिन्नी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुरिंदर सिंह की पत्नी का करीब पांच साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद वह दूसरी शादी करना चाहते थे। बेटा गुरशरण सिंह इस फैसले का विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पिछले तीन सालों से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

रविवार रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठी। आरोप है कि सुरिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की दोनाली बंदूक निकाली और बेटे पर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली घर के अंदर चली, जिसके बाद गुरशरण जान बचाने के लिए बाहर सड़क की ओर भागा। बताया जा रहा है कि सुरिंदर सिंह बंदूक लेकर उसके पीछे दौड़े और सड़क पर फिर से गोली चलाई। एक गोली गुरशरण के बाजू को छूती हुई निकल गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद सुरिंदर सिंह ने एक और गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद सुरिंदर सिंह घर लौटे और कथित तौर पर सल्फास निगल लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लाइसेंसी हथियार कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है।

Next Story