हरियाणा

Chandigarh: प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

Admindelhi1
24 Jun 2026 1:31 PM IST
Chandigarh: प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
x
"हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा"

चंडीगढ़: हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार रात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग की घटना को भी गंभीरता से उठाया।

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ विधायक अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, गीता भुक्कल, बलवान दौलतपुरिया, बलराम दांगी, इंदुराज नरवाल, देवेंद्र हंस, जस्सी पेटवाड़, रामकरण काला, चंद्र प्रकाश और विकास सहारण शामिल रहे।

विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार को और अधिक प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह मुलाकात प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Next Story