हरियाणा

Chandigarh: मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को करारा जवाब: अनिल विज

Admindelhi1
1 July 2025 2:27 PM IST
Chandigarh: मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को करारा जवाब: अनिल विज
x

चंडीगढ़: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की आंखों पर पटटी बंधी हुई है जो इतने कम समय में मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की धज्जियां उडा दी है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के वादे झूठे हैं, के ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है वह करके दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाई, तीन तलाक खत्म किए, राम मंदिर का रास्ता प्रशस्त किया, गरीबों को घर देने का वादा निभाया, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने जो कहा है वह करके दिखाया है।

हाल ही में मोदी ने जो जलवा दिखाया है वह सारे संसार ने देखा है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हए कहा कि बंगाल में हिंदुत्व खतरे में हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संविधान में शपथ लेकर सरकार बनाने वाले लोग आम लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं करते है, जिस प्रकार से बंगाल में जातिवादी, धर्मवादी राजनीति की जा रही हैं, उसके लिए हमारा संविधान इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि जहां तक हिंदुओं को खत्म करने की बात है तो बहुत आए हिंदुओं को खत्म करने के लिए। लेकिन ‘‘कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़मां हमारा’’।

Next Story