हरियाणा

Chandigarh: 13 हजार किसानों को मिलेगा लाभ, कनेक्शन के लिए समयसीमा तय

Admindelhi1
26 Feb 2026 4:00 PM IST
Chandigarh: 13 हजार किसानों को मिलेगा लाभ, कनेक्शन के लिए समयसीमा तय
x

चंडीगढ़: हरियाणा में 57 हजार किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित हैं। इनमें से 13 हजार 360 किसान पूरा शुल्क जमा करा चुके हैं, जिन्हें अगले छह महीने में ट्यूबवेल कनेक्शन मिल जाएंगे। मुलाना की कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी के अतारांकित सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल विज की ओर से यह जानकारी सदन पटल पर रखी गई है।

पूजा चौधरी ने जानकारी मांगी थी कि राज्य में गत 10 वर्षों के दौरान ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शनों के लिए प्राप्त आवेदनों की वर्षवार संख्या कितनी है। इस दौरान कितने ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन दिए गए और 31 जनवरी 2026 तक लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन की संख्या कितनी है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की ओर से दिए जवाब में बताया गया कि 31 दिसंबर 2023 तक अप्लाई किए गए आवेदनों के लिए मांग नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 31 जनवरी 2026 तक पूरी लागत जमा करा चुके उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 4241 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 9119 किसानों को छह महीने में बिजली कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।

10 बीएचपी तक आवेदन करने वालों को आफ-ग्रिड सोलर पंप दिए जा रहे हैं। इसके अलावा एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 के बीच आवेदन करने वाले 43 हजार 527 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित हैं। इनमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 16 हजार 323 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 27 हजार 204 किसान शामिल हैं। इन्हें मांग नोटिस जारी करने का निर्णय सही समय पर लिया जाएगा।

Next Story