हरियाणा

CET अभ्यर्थियों को देना होगा पुराना ब्योरा

Ashish verma
2 Jun 2025 7:29 PM IST
CET अभ्यर्थियों को देना होगा पुराना ब्योरा
x
अभ्यर्थियों को देना होगा पुराना ब्योरा

Chandigarh.चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित की जा रही संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए आवेदन करने वाले युवा हर दिन नई गलतियां कर रहे हैं।कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क के सामने आ रही इन खामियों को दूर किया जा रहा है। जो अभ्यर्थी पहले ही परीक्षा दे चुके हैं, उनसे पुरानी परीक्षा का ब्यौरा मांगा गया है।हरियाणा में इससे पहले वर्ष 2022 में सीईटी आयोजित की गई थी। उस समय कई युवा ऐसे हैं, जिन्होंने पंजीकरण कराया था।

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत प्रदेश में ऐसी परीक्षाओं के लिए केवल एक बार पंजीकरण ही मान्य है। इसके बावजूद कई युवा गलतियां कर रहे हैं।आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोमवार को बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि सीईटी 2022 के कुछ अभ्यर्थी सीईटी 2025 के लिए नया पंजीकरण करा रहे हैं।जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2022 की सीईटी परीक्षा में भाग लिया था, उन सभी अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराते समय पूछे जाने पर 2022 सीईटी का ब्यौरा अवश्य भरना चाहिए। पुरानी परीक्षा के संबंध में विवरण न देने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।


Next Story