हरियाणा

CBI ने रेड कर एम.ई.एस. के लेफ्टिनैंट कर्नल सहित ठेकेदार को हिरासत में लिया

Shantanu Roy
21 Aug 2022 4:04 PM GMT
CBI ने रेड कर एम.ई.एस. के लेफ्टिनैंट कर्नल सहित ठेकेदार को हिरासत में लिया
x
बड़ी खबर
अम्बाला छावनी। भारतीय सेना में विभिन्न तरह के कार्य करवाने को लेकर जारी होने वाले टैंडरों में जरूरत के सामान में करोड़ों रुपए के घोटाला होने का बड़ा मामला सामने आया है। अम्बाला एम.ई.एस. के अधिकारियों ने मिलीभगत कर लाखों के आर्डर अपने चहेते ठेकेदारों को करोड़ों में दिए। इस मामले को लेकर सी.बी.आई.ने शुक्रवार देर शाम अम्बाला कैन्ट कमांडर वर्कर्स इंजीनियर कार्यालय सहित एम.ई.एस. अधिकारियों के घर रेड की। इस दौरान टीमों ने एम.ई.एस. के एस.बी.एस.ओ. लेफ्टिनैंट कर्नल व एक ठेकेदार को हिरासत में लिया। इन दोनों को जांच टीम इनके सीनियर अधिकारी सी.डब्ल्यू.ई. के घर लेकर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक सी.बी.आई. द्वारा रेड जा रही थी। जानकारी के मुताबिक सेना के सरकारी कार्यालय, सेना क्वार्टर और सड़कों सहित विभिन्न तरह के कार्य करवाने के लिए एम.ई.एस. द्वारा टैंडर दिए जाते हैं।
इन टैंडरों में प्रयोग होने वाले सामान के लिए अलग से सरकारी ठेकेदारों को ऑर्डर दिए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक इन आर्डरों में एम.ई.एस. अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करके लाखों के आर्डर करोड़ों में देकर गड़बड़ी की जा रही थी। अंबाला कैंट के एक ठेकेदार द्वारा बार-बार इन गड़बडिय़ों को लेकर विभिन्न जगहों पर शिकायत भी की जा रही थी। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर रात सी.बी.आई. की टीम ने पहले सी.डब्ल्यू.ई. कार्यालय व बाद में एम.ई.एस. के अधिकारियों के घरों में रेड की। इस दौरान कुरुक्षेत्र के एक ठेकेदार को लेफ्टिनैंट कर्नल के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके बाद टीम इन दोनों को साथ लेकर इनके सीनियर अधिकारी सी.डब्ल्यू.ई. के सरकारी आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक सी.बी.आई. द्वारा अधिकारी से पूछताछ की जा रही थी।
Next Story