हरियाणा

एक कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

Admin4
10 Dec 2022 9:29 AM GMT
एक कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज
x
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर 14 में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 25 वर्षीय महिला ने अपने वरिष्ठ पुरुष सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के तौर पर काम करने वाले आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना, पश्चिम में छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका वरिष्ठ सहकर्मी बीते कुछ दिन से उसका उत्पीड़न कर रहा था और उसे कार्यालय में बुलाकर गलत तरीके से छूता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम ने कहा, "हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली और तत्थों का सत्यापन कर रहे हैं। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
Admin4

Admin4

    Next Story